सरकारी राशन विक्रेता अगर राशन देने से आनाकानी कर रहा हो या उचित दर से अधिक मूल्य ले रहा हो तो उसका शिकायत कैसे करे। आज के इस लेख में हम जानेंगे की सरकारी राशन के दुकानदार की शिकायत कहा करे और प्रार्थना पत्र कैसे लिखें
सबसे पहले हमे यह जानना होगा की हम राशन विक्रेता की शिकायत कहा–कहा कर सकते है।
राशन विक्रेता की शिकायत हम उपजिलाधिकारी,खाद्यविभाग या जिलाधिकारी के पास कर सकते है।
खाद्य विभाग में राशन विक्रेता का शिकायत करने का प्रार्थना पत्र का प्रारूप अग्रलिखित लेख में है।
सेवा में
श्रीमान जिला खाद्य विभाग अधिकारी
जिला–(जिले का नाम)
महोदय
सादर अवगत कराना है की प्रार्थी ग्राम (प्रार्थी का पूरा पता) निवासी है। प्रार्थी के नजदीकी सरकारी राशन के दुकान (दुकानदार का नाम) द्वारा राशन वितरण में धाधली की जा रही है, सरकारी राशन दुकान के विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक रुपए लिया जा रहा है और निर्धारित मात्रा से कम राशन का वितरण किया जा रहा है।
अतः श्रीमान जी से निवेदन है की मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करने की कृप्या करे।
प्रार्थी
नाम
मोबाइल न
पता

